फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संशोधन बिल के विरोध में 10 अगस्त को हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई। राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा बिजली संशोधन बिल 2021 लाने, ट्रेड यूनियन के अधिकारों मे बदलाव, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगो को लेकर रोष जताया गया। इस दौरान तय किया गया कि 10 अगस्त को सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

सुरेश राठी ने कहा कि बिजली संशोधन बिल कानून के खिलाफ पूरे प्रदेश का बिजली कर्मचारी 10 अगस्त की हड़ताल को लेकर प्रदेश में सभी सब डिविजन कार्यालय, शिकायत केंद्र और सब स्टेशन तक जाकर इसका प्रचार करेगा। तैयारी के लिए टीमें तैयार की गई हैं। जो प्रत्येक कर्मचारी को बिजली संशोधन बिल कानून 2021 से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराएंगे।
राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि बिजली बिल संशोधन कानून 2003 में तत्कालीन सरकार द्वारा लाया गया था, जिसका बिजली कर्मचारियों व इंजीनियर अब तक विरोध करते आ रहे हैं। यह बिल राष्ट्र विरोधी, गरीब, किसान, कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की बजाय कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बना रही है और विभाग में लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस मौके पर महासचिव नरेश कुमार, बिजेंद्र फोगाट, समून खान, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें