फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी के घर दबिश देने गई गदपुरी थाना पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जंगेशर के अनुसार 13 अक्तूबर को पारोली गांव स्थित आरोपी मुकेश के घर पर दबिश देने पहुंची। जहां पर मुकेश तो नहीं मिला बल्कि उसके पिता रामपाल मिले जिससे पूछताछ की जा रही थी कि उसी दौरान आठ-दस व्यक्ति व दस-बारह महिलाओं ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पथराव के दौरान ईएचसी रामदेव व सिपाही संदीप को चोट आई। पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य बाधा पहुंचाने वाले गांव निवासी मदन लाल, रामपाल, राजपाल, कुंवरपाल, मुकेश, बंशी लाल, हरपाल, खजान, हजान, रानी पत्नी रामपाल, बंटी पत्नी खिल्लन, मूर्ति पत्नी मदन लाल, उषा पत्नी कुंवरपाल व बिमला पत्नी राजपाल व उनके कुछ अन्य साथी थे। पुलिस ने हेड कांस्टेबल महीपाल की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें