फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, 381 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कार सवार प्रतिबंधित मांस तस्करों ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हेडकांस्टेबल सतबीर छलांग लगाकर बाल-बाल बच गए। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में 381 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया है। लेकिन, आरोपी तस्कर फरार हो गए। हथीन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ हथीन के प्रभारी हाजर खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव नंगली जिला नूंह निवासी शहाबुद्दीन, अली जान, आलीमेव थाना बहीन निवासी रियाज एवं साबिर उटावड़ की तरफ से कार में प्रतिबंधित मांस लेकर तस्करी के लिए आ रहे हैं। इसी सूचना पर एवीटी स्टाफ ने चुंगी मोड़ हथीन पर नाकाबंदी की। इसी दौरान उटावड़ की तरफ से एक कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। हेडकांस्टेबल सतबीर ने पुलिस टीम के साथ कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सतबीर ने छलांग लगाकर स्वयं को गोली लगाने से बचा लिया। आरोपी कार को तेज गति से पलवल की तरफ ले गए। फिरोजपुर राजपूत ड्रेन के पुल के निकट कार रोड से नीचे उतरकर फंस गई। पीछे से पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को कार से 381 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस मिला। इस मामले में चारों आरोपियों शहाबुद्दीन, अलीजान, रियाज एवं साबिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें