फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की भीड़ देख कर्मचारियों ने लगाया ताला, गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार को गोढोता चौक स्थित सहकारी समिति खाद वितरण केंद्र पर जमकर हंगामा किया। डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों की भीड़ को देख कर्मचारियों द्वारा केंद्र का अंदर से ताला लगाने पर किसान भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। बाद में किसानों को लाइन में टोकन नंबर देकर खाद दिया गया।
विज्ञापन

शहर के गोढोता चौक स्थित सहकारी समिति खाद वितरण केंद्र पर बुधवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख समिति के कर्मचारियों ने कार्यालय को अंदर से ताला लगा लिया। भीड़ बेकाबू हुई तो व्यवस्था भी बिगड़ गई। इसको लेकर कई किसानों और अधिकारियों के बीच नौबत हाथापाई तक आ गई। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी रामदेव फौजदार व पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, परंतु गुस्साएं किसानों को समझाने के बाद भी व्यवस्था नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने किसानों की लाइन हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाई और उन्हें खाद लेने के लिए टोकन नंबर भी दिए। जिसके बाद खरीद केंद्र से किसानों को खाद मिली।
विज्ञापन

किसानों को खाद कमी नहीं रहने दी जाएंगी। खाद के जल्द रैक आ रहे है, जिसके बाद खाद के सुचारू रूप से वितरित करवाया जाएगा।
- वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें