फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़कों के निर्माण पर होंगे दो करोड़ 76 लाख रुपए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक प्रवीण डागर ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। विधायक प्रवीन डागर ने डागर पाल के गांव रीबड से गांव मढनाका तक एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, गांव मढनाका से छांयसा तक लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। ये सड़कें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि गांव रीबड में यह चौथी नई सड़क व गांव मढनाका में पांचवीं नई सड़क है। पहले हथीन क्षेत्र का आधा हिस्सा सेम से व आधे क्षेत्र के किसान सूखे से पीड़ित थे, लेकिन पांच वर्षों में सरकार ने हथीन क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। पीडब्ल्यूडी की 10 नई व हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से लगभग 26 नई सड़कें मंजूर करवाकर बनवाई गईं। गांव मंडकोला को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़कर यहां विकास के नए रास्ते खोलने का काम सरकार ने किया है। हथीन में 60 करोड़ की लागत से हथीन शहर का बाईपास बन चुका है। इस अवसर पर बिरेंद्र सरपंच रीबड, सहीराम रीबड, भजनलाल पांचाल, भूरा पहलवान, करन सिंह मंडोरी, तुलाराम सरपंच मडंनाका, दिनेश मढनाका, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के जेई देशराज व रोहतास सहित मढनाका, छांयसा और रीबड गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें