फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल की लड़ाई में राजबीर व जाकिर ने पेश की वीरता की मिशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कारगिल युद्ध के दौरान भारत के वीर सैनिकों ने वीरता व गौरव की अद्भुत मिशाल कायम पेश की। भारतीय वीरों ने अपने बलिदान और शौर्य से पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय चलाकर कारगिल क्षेत्र से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया। करीब दो महीने तक चली इस लड़ाई में देश के करीब 500 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया, जिनमें जिले के दो सैनिक गांव गढ़ी पट्टी निवासी राजबीर सिंह व गांव सोफ्ता निवासी जाकिर हुसैन शामिल थे। सैनिकों के अदम्य साहस को दोहराने के लिए आज भी जिला में विभिन्न सामाजिक संगठन कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

राजबीर को थी सेना में भर्ती होने की ललक
गांव गढ़ी पट्टी निवासी राजबीर सिंह का जन्म 15 मार्च 1967 को हुआ था। उन्होंने गांव के ही स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की और 1988 को भारतीय सेना में भर्ती हो गए। भाई प्रताप सिंह ने बताया कि बचपन से ही राजबीर में भारतीय सेना में भर्ती होने की ललक थी। 12 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में दुश्मन से लड़ते हुए वह शहीद हो गए। प्रतिवर्ष उनकी शहादत पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होते हैं। गांव के सरकारी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
राष्ट्रहित व सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे जाकिर हुसैन
गांव सोफ्ता निवासी सैनिक जाकिर हुसैन भी कारगिल की जंग में शहीद हुए थे। गांव के ही स्कूल से दसवीं पास कर वे सेना में भर्ती हो गए। शहीद जाकिर हुसैन की बेगम रजिया ने बताया कि उनके शौहर सामाजिक कार्यों में बेहद रुचि रखते थे। उनका लोगों के प्रति व्यवहार बेहद सकारात्मक था और राष्ट्रहित के कार्यों की तरफ उनका रुझान था। तीन जुलाई 1999 को कारगिल की लड़ाई में जाकिर हुसैन शहीद हो गए। उनकी याद मेें उनका परिवार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव के स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपी, पैन और पेंसिल वितरित करते हैं। शहीद जाकिर हुसैन के नाम पर गांव में एक प्राथमिक स्कूल खोला गया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक व सामाजिक संगठन मनाते हैं शहीदी दिवस
कारगिल विजय दिवस जिले के विभिन्न सामाजिक व पूर्व सैनिक संगठन शहीदी दिवस मनाते हैं। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल ने बताया कि रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण सचेतक समिति कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें