फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खिलाफ जंग की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल व होडल अस्पताल में स्थापित किए ऑक्सीजन प्लांटों को शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले में कुल 335 बेड उपलब्ध हैं। इनमें ऑक्सीजन वेंटिलेटर 25, गैस मैनीफोल्ड 188, 115 गैस सिलिंडर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विथ पावर बैकअप 32 शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल में 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल भी स्थापित हो चुका है। जिला सिविल सर्जन डॉ.बह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में संसाधनों की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। काफी लोगों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई थी। इस बार विभाग पूरी सतर्कता के साथ संसाधनों को जुटाने में लगा हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में समुचित उपचार व्यवस्था की अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यदि संक्रमण पिछली लहर की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है तो पूरे नागरिक अस्पताल को कोरोना संक्रमण के लिए आरक्षित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हर तरीके से तैयार है। वेंटिलेटर को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
आरटी-पीसीआर लैब भी जल्द होगी शुरू
जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर लैब भी स्थापित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लैब को सुचारू रूप चलाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सभी जरूरी मशीन लैब में स्थापित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही लैब को शुरू करने की तैयारी में हैं। लैब के शुरू होने पर कोरोना जांच सैंपल दूसरे जिलों में भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पलवल में ही चंद घंटों में रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मास्क लगाने के प्रति गंभीर नहीं जिलावासी
सिविल सर्जन डॉ.ब्रह्मदीप ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क को सबसे अधिक आवश्यक है, लेकिन लोग मास्क को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। लोग सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पूर्व मास्क को लगाने से परहेज कर रहे हैं। यदि किसी के चेहरे पर मास्क है तो वह नाक के नीचे दिखाई देता है। जिले में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक भी नया मामला नहीं आया है और जिले को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अपील की जा रही है। अभी भी जिले में दुकानदार, ग्राहक, रेहड़ी, पटरी वालों में से बहुत कम संख्या में लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें