फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, मंगलवार को रहा एक्यूआइ 401

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रह है। दिवाली व गोवर्धन पर की गई आतिशबाजी का असर अभी भी हवा में बना हुआ है। उसके अलावा शहर में जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर भी प्रदूषण फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन प्रदूषण रोकने की तरफ न तो प्रदूषण नियंत्रण विभाग का ध्यान है और न ही प्रशासन का। दिवाली पर शहर में फैली गंदगी तथा सड़कों, रिहायशी क्षेत्रों में गंदगी के ढेर व हवा से उड़ती पॉलीथिन व गंदगी से बढ़ रहे प्रदूषण नियंत्रण पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हालात ये हैं कि गंदगी के ढेरों से उठ रही बदबू के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पलवल में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर औसतन 209 नोट किया गया। पीएम-10 (पार्टीकुलेट मैटर) का स्तर अधिकतम 401 था। जबकि पीएम 25 का स्तर अधिकतम 176 और औसतन 141 था। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से सांस के मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है। सामान्य लोगों में भी गले व आंख की समस्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में प्रतिदिन इस समय सांस, गला व आंख के मरीज आ रहे हैँ। डॉक्टरों की माने तो जहां आंख, गला के 10 से 15 मरीज आते थे, वहीं अब इनकी संख्या 50 से अधिक है।
गंदगी से बढ़ रहा है प्रदूषण
चिकित्सक डॉ. राम प्रकाश का कहना है कि आज भी हवा में जहां आतिशबाजी का असर है, वहीं जगह-जगह पड़ी गंदगी भी प्रदूषण बढ़ाने में अहम है। गंदगी से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। गंदगी से उठने वाली बदबू के कारण प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छता पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। सड़कों व गली-मोहल्लों में से गंदगी उठवाई जाए। इसके अलावा लोगों को अपना बचाव करना चाहिए। मुंह पर मास्क पहनकर बाहर निकले तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक को जाकर जांच कराएं। भाप लें तथा गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

शहर में जल्द सफाई कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। गंदगी उठवाई जा रही है। जल्द ही पूरे शहर में जहां भी गंदगी है, उसे उठवा लिया जाएगा। मैंने स्वयं इस बारे में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

- मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें