फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाने वाली गर्मी में बिजली के कटों से एक लाख उपभोक्ता परेशान, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी नहीं कम कर पाई तापमान

विज्ञापन
सिर पर कपड़ा ढककर चलते लोग - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी के बावजूद जिले का अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले मौसम में गर्माहट कम थी, लेकिन धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। लोगों को धूल से बचने के लिए सिर पर कपड़े बांधकर चलना पड़ा। महिलाएं चुन्नी और साड़ियों के पल्लू से अपने आप को ढककर चलती नजर आईं। उधर, बिजली के कटों पर भी कोई अंकुश नहीं लग पाया। 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए। जहां बुधवार को पूरी रात बिजली के कटों ने लोगों को रुलाया, वहीं बृहस्पतिवार को भी दिन के समय कई बार कट लगे। लगातार बिजली के अघोषित कटों ने भीषण गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों ने मांग की है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटों से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

बार-बार लग रहे बिजली कटों के कारण घरों व संस्थाओं और कार्यालयों में लगे एयर कंडीशन में भी दिक्कत होने लगी है। जैसे ही एयर कंडीशन का कंप्रेशर शुरू होता है, तभी बिजली कट लग जाता है। बार-बार ऐसा होने से एयर कंडीशन में खराबी आ गई है। इसके अलावा कूलरों तक की मोटर जल गई हैं। लोग इन समस्याओं को लेकर बिजली अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों की मांग है कि इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए बिजली के लगाए जा रहे कट बंद किए जाएं।
आजकल शादियों का सीजन है। हर दिन दुल्हनों का श्रृंगार और मेकअप हो रहा है, लेकिन बिजली के बार-बार कटों के कारण काफी परेशानी होती है। दुल्हनों का जो श्रृंगार किया जाता है, वह बिजली कट लगने से होने वाली गर्मी में खराब हो जाता है। हमें काफी नुकसान हो रहा है। बिजली विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- प्रियंका चुटानी, ब्यूटी पार्लर
बिजली के कटों ने बेहद परेशान कर दिया है। ओमेक्स सिटी में तो और भी बुरा हाल है। 12-12 घंटे बिजली कट लग रहे हैं। लोगों का गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बिजली वितरण निगम को लग रहे कटों पर अंकुश लगाना चाहिए।
- आत्माराम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष आरडब्ल्यूए ओमेक्स सिटी फेज-2
गर्मी के मौसम में लग रहे बिजली कटों ने कूलरों और एसी का कारोबार ठप कर दिया है। गर्मी अधिक पड़ने पर लग रहा था कि एसी और कूलरों की बिक्री खूब होगी, लेकिन बिजली कटों ने धंधा चौपट कर दिया है। बिजली कटों के कारण लोग न एसी खरीद रहे हैं और न ही कूलर। पहले कोरोना ने मार दिया, अब गर्मी के मौसम में बिजली कटों ने परेशान कर दिया है। सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार करे।
- जितेंद्र तेवतिया, अध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स व्यापार एसोसिएशन
------------
बिजली के कट पीछे से लग रहे हैं। बिजली की कमी के कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि कट लंबे व लगातार लगाए जा रहे हैं। बीच-बीच में बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ये कट लगाए जा रहे हैं। एक-दो दिन से सुधार भी हुआ है। आगे और सुधार होगा। लोगों को भी सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

- संदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें