फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओमेक्स सिटी के सामने गड्ढा। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। इन गड्ढों के कारण चालकों में हादसे का डर बना रहता है। वहीं शहर में जाम भी लगा रहता है। गड्ढों से बचने के लिए लोग अवरोधक के रूप में पत्थर रख देते हैं, जिनसे हादसों का डर और ज्यादा बढ़ जाता है। हैरत की बात यह है कि राजमार्ग से गुजरने वाले अधिकारियों और नेताओं को यह गड्ढे नजर नहीं आते है। राजमार्ग के रखरखाव के लिए वाहन चालकों से टोल भी वसूला जाता है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन करने के तहत पहले ही जिले के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्ष 2013 से जिले में 6 लेन का टोल तो वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजमार्ग की मरम्मत तो दूर की बात है। राजमार्ग पर हुए गड्ढों को भी समय पर नहीं भरा जाता है। पिछले सात वर्षों से 6 लेन का कार्य चल रहा है, इसके बावजूद भी राजमार्ग का कार्य काफी स्थानों पर अधूरा है। शहर में बनाया जा रहा एलिवेटेड पुल से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाती हैं। कई बार समय सीमा गुजरने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
सोमवार को ओमेक्स सिटी के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने राजमार्ग धंसने से गड्ढा हो गया है। गड्ढे में वाहनों को पहिये जाने से चालकों को परेशानी होने लगी। गड्ढे से बचाव के लिए लोगों ने अवरोधक के तौर पर पत्थर रख दिए, जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। पत्थरों से बाइक चालक टकराने लगे। इसके अलावा शहर में रसूलपुर चौक, किठवाड़ी चौक और अलावलपुर चौक पर भी गड्ढों से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राजमार्ग की हालत जगह-जगह बदहाल है। कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। ओमेक्स सिटी के सामने गड्ढा हो गया है, जिसे बचाने के चक्कर में हादसे का डर रहता है।
- मोनिका चौहान, निवासी ओमेक्स सिटी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गड्ढों को भरवा दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

- धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें