फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज का बैग नहीं देने पर की थी नितिन की हत्या, अपराध जांच शाखा ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट व हत्या का आरोपी योगेश। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन मामलों में वांछित आरोपी गांव सिकंदरपुर निवासी योगेश उर्फ पोपी को अपराध जांच शाखा ने पातली मोड़ के समीप तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आल्हापुर फ्लाईओवर के पास बुलेट बंद होने पर आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर 9 अक्तूबर को लूटपाट की थी। इस दौरान दस्तावेज का बैग नहीं देने पर नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात मथुरा से गुरुग्राम जा रहे दो युवकों के साथ लूटपाट के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दिल्ली के छतरपुर स्थित राजपुर खुर्द निवासी गोविंद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा जिले के वृंदावन में तिवारी हाउस निवासी नितिन के साथ गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था। दोनों वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे। 9 अक्टूबर को वह नितिन के साथ बुलेट से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 10.30 बजे आल्हापुर फ्लाईओवर पार करते समय अचानक बुलेट बंद हो गई। तभी साफी से मुंह ढके दो बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर उनसे बैग और अन्य सामान लूटने का प्रयास किया। नितिन द्वारा जरूरी दस्तावेज का बैग न देने का विरोध किया गया तो एक बदमाश ने तमंचे से उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी सड़क के दूसरी तरफ बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि रविवार रात एएसआई कुशल कुमार की टीम ने पातली मोड़ के समीप से पैदल जा रहे एक युवक तमंचे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव सिकंदरपुर निवासी योगेश उर्फ पोपी के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मथुरा निवासी नितिन के साथ लूटपाट के बाद हत्या की थी।
विज्ञापन

तीन संगीन मामलों में जमानत पर था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सदर थाने में डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहर थाने में लूट और हत्या के केस है। आरोपी ने अपने गांव सिकंदरपुर में गोली चलाई थी। फिलहाल, आरोपी तीन संगीन मामलों में जमानत पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें