फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से आए नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत गांव पृथला में पानी के बूस्टर पर चोरी की नीयत से आए नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को गोली मार दी। घायलावस्था में चौकीदार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में घायल व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार गांव पृथला निवासी हीरालाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पृथला-छपरौला रोड स्थित पानी के बूस्टर पर ढाई साल से चौकीदारी का कार्य है। वह बीती 22 मार्च को रात डेढ़ बजे बूस्टर पर मौजूद था। इसी दौरान बूस्टर पर चार-पांच युवक चोरी की नीयत से घुस आए, सभी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उकी बाईं जांघ में लगी। आरोपियों ने बूस्टर के शीशे भी तोड़ दिए। घायल अवस्था में पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आननफानन में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरो पियों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें