फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
पायल का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले के गांव सिहोल में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पायल की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। चांदहट थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी बंटी ने बताया कि उन्होंने बेटी पायल की शादी सिहोल गांव निवासी रवि उर्फ रब्बो के साथ गत 17 फरवरी 2021 को की थी। शादी में यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन, पायल के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और तरह-तरह की मांगकर पायल को प्रताड़ित करने लगे। 4 अक्तूबर को पायल के पति रवि ने दो लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की। मांग पूरी नहीं होने पर पति रवि उर्फ रब्बो, जेठ टोनी, जेठानी पूनम व सास बिजेंद्री ने पायल की फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पायल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी और उसकी ससुराल पक्ष लोग गायब थे। केवल पड़ोसी मौजूद थे। पायल के पैर और गले पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पायल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रवि ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अभी आरोपी फरार हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें