फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल ने पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नरेगा योजना के तहत एक रास्ते में दो बार मिट्टी डालने के नाम पर 3.61 लाख रुपये हड़प लिए। लोकपाल द्वारा की गई जांच में हुड़ीथल से मनकाकी के रास्ते में कोई काम नहीं पाया गया। लोकपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित पांच कर्मचारियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया है। साथ ही एक माह के अंदर योजना के तहत निकाली गए 3,60,990 रुपये की रिकवरी के निर्देश भी दिए हैं। वसूली के लिए पंचायत विभाग के महानिदेशक को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिकवरी न होने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नरेगा के तहत जिला के गांवों में हुए कार्यों में बरती अनियमितताओं को लेकर पिछले एक माह से कार्रवाई जारी है। दिन रोज मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अब गांव हुड़ीथल से मनकाकी रास्ते में मिट्टी डालने के नाम पर 3,60,990 रुपये निकाले गए। रास्ते में दो बार मिट्टी डालना दिखाया गया। लोकपाल ने जांच की तो रास्ते में कोई काम होना नहीं पाया गया। जांच के दौरान रास्ते के निर्माण से जुड़ा कोई दस्तावेज भी नहीं पाया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए लोकपाल ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेणुलता, पूर्व एबीपीओ मनु मलिक, पूर्व लेखा सहायक महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सचिन और हुडीथल गांव की पूर्व सरपंच हेमलता पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया है। सभी से आगामी 30 दिनों के अंदर 3,60,990 रुपये की रिकवरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जुर्माना और रिकवरी राशि शहर के मीनार गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करवानी होगी। मामले में ग्राम सचिव जय भगवान और कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार को जांच के दौरान निर्दोष पाया गया।
साल 2021 में यह राशि निकाली गई थी, जबकि रास्ता बनाया ही नहीं गया। रास्ते में दो बार मिट्टी डालना दिखाया गया है। मामले में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम सरपंच पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- पंकज शर्मा, नरेगा लोकपाल
पहले भी आठ कर्मचारियों पर किया गया था जुर्माना
गांव नांगल ब्राह्मण में एसपी पार्क के निर्माण में हुए घोटाले पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा, एसडीओ कर्मवीर सिंह, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी संजीत, कनिष्ठ अभियंता होडल संदीप, जाहिद हुसैन, ग्राम सचिव शिव हरि, पूर्व सरपंच राजकुमार और नरेगा मजदूरों की हाजरी लगाने वाले पूरण सिंह पर भी एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। लोकपाल ने बताया कि दो गांवों में नरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच की गई है और दोनों में घोटाला पाया गया है। घोटाला करने वालों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना और रिकवरी के निर्देश दे दिए गए हैं। रुपये जमा न करने मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें