फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कानूनी सलाहकार पर करोड़ों रुपयों की चपत लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम विंडो पर शिकायत भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर की एक महिला ने नगर परिषद में नियुक्त कानूनी सलाहकार पर नगर परिषद एक्ट 5/21 की धारा 69 के तहत नगर परिषद प्रशासन पर करोड़ों रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर कर मुख्यमंत्री से जांच की मांग की है। शुक्रवार को शहर की महिला कमलेश ने नगर परिषद में नियुक्त कानूनी सलाहकार पर यह आरोप लगाया।
विज्ञापन

कमलेश ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि नगर परिषद प्रशासन में कानून सलाहकार को ज्ञात है कि धारा 69 के तहत चल संपत्ति पर प्रॉपर्टी टैक्स देना होता है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जबकि कानूनी सलाहकार खसरा नंबर 648 व 670 की पांच हजार वर्ग गज का मालिक होने का दावा करता है। शिकायतकर्ता कमलेश ने आरोप लगाया कि यह जमीन पूरी तरह से वाणिज्य में आती है। जिसका कानूनी सलाहकार ने कोई रुपया प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा नहीं किया है। यह जमीन मुख्य बाजार के बीचोबीच स्थित है। शिकायतकर्ता ने नवनियुक्त एसडीएम द्विजा के अलावा मुख्यमंत्री को सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत भेजी है । वहीं एसडीएम द्विजा ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को कार्यालय में आने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें