फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार सवार से मारपीट कर नकदी व कागजात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। बाइकर्स ने ड्यूटी पर जा रहे गाड़ी सवार का रास्ता रोककर मारपीट कर उसकी गाड़ी को तोड़ दिया। उसकी गाड़ी में रखी नकदी, पर्स व कागजात को लूट लिया। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार हसनपुर सदुआ मोहल्ला निवासी अंकुश ने दी शिकायत में कहा है कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़ित बुधवार को घर से अपनी गाड़ी से ड्यूटी जा रहा था, लेकिन जब उसकी गाड़ी हसनपुर बाजार में पहुंची तो बाइक पर सवार मनीष व संजू नामक दो युवक आए और बाइक को गाड़ी के आगे लगाकर उसे घेर लिया। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित आरोपियों से अपनी जान बचाकर पड़ोस की एक दुकान में घुस गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें रखी दो फ्लैटों की रजिस्ट्री, 90 हजार रुपये, पर्स जिसमें कुछ नकदी व अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे, निकाल लिए। इसी दौरान झगड़े का शोर सुनकर वहां मार्केट के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देखकर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मनीष व संजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें