फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में हड़ताल पर बैठे वकील

विज्ञापन
पलवल में हड़ताल पर बैठे वकील - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। फरीदाबाद के एक वकील के खिलाफ पलवल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने को लेकर फरीदाबाद बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को पलवल बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल करने का कारण वकील पर हत्या के प्रयास का झूठा मामला दर्ज करना बताया गया। वकीलों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

जून माह में फरीदाबाद निवासी राजू ओमकारी नामक प्रापर्टी डीलर पर गदपुरी थाना अंतर्गत कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे में फरीदाबाद निवासी संदीप छपराना व उसके दो साथियों का नाम भी शामिल था। संदीप छपराना फरीदाबाद कोर्ट में वकील हैं। साथी वकीलों ने कहा कि पुलिस ने संदीप पर झूठा केस दर्ज किया है। जबकि पीड़ित मामले में अपनी तरफ से शपथ पत्र भी दे चुका है कि संदीप छपराना व उसके दो साथी उस पर हमला करने में शामिल नहीं है।
इस बारे में पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि साथी वकील पर पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है। पुलिस उसे रद्द करे और असली आरोपियों पर कार्रवाई करे। पुलिस द्वारा झूठा केस दर्ज करने के मामले में पलवल बार एशोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें