फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण किया, परिजनों के आने पर छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग का घर से अपहरण कर छेड़छाड़ की गई। नाबालिग के परिजनों को आता देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को स्कूल आते जाते वक्त भी अश्लील इशारे करते थे। पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा है। 16 मार्च की रात करीब एक बजे वह सभी सोए हुए थे। उसी दौरान गांव निवासी दो युवकों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया और बाइक पर जबरदस्ती बैठा कर ले गए। इसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया तो उन्होंने आरोपियों का पीछा किया। छात्रा के परिजनों को आता देखकर आरोपी उसकी पुत्री को छोड़कर फरार हो गए। जब उन्होंने अपनी पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल पर ले जाते वक्त इन दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह दोनों युवक उसे बीते छह महीने से परेशान कर रहे हैं और स्कूल आते जाते उसे अश्लील इशारे करते थे। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें