फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कां‘कांग्रेस की सरकार बनते ही चलेगी होडल तक मेट्रो’

विज्ञापन
होडल में पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते हुए कांग्रेसी नेता। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
‘कांग्रेस की सरकार बनते ही चलेगी होडल तक मेट्रो’
विज्ञापन

होडल। पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही होडल तक मेट्रो चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी आज तक वादा किया है, उसे पूरा किया है। हुड्डा शनिवार को कांग्रेस विधायक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम व पूर्व विधायक स्व. गयालाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
हुडडा ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में प्रदेश की राजनीति में उछाल आने वाला है। भाजपा के शासन में प्रदेश के विकास का पहिया थम चुका है लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसके बाद विकास का पहिया दोबारा तेजी के साथ घूमेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हुड्डा सरकार के शासन में किए गए शिलान्यास को भुनाने का काम कर रही है। जो भाजपा सरकार बल्लभगढ़ तक मेट्रो ट्रेन और सिक्स लेन राजमार्ग का निर्माण करने का दावा करती है, उक्त कार्यों की मंजूरी तो कांग्रेस सरकार द्वारा पहले ही किए जा चुके थे।
विज्ञापन

विधायक उदयभान ने कहा कि हुड्डा सरकार ने किसानों को लगभग 96 करोड़ का मुआवजा देकर होडल में 100 एकड़ जमीन में दक्षिणी हरियाणा की सबसे बड़ी अनाज मंडी का निर्माण कराया था लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उक्त मंडी की अभी तक चारदीवारी भी नहीं करवा सकी है। उन्होंने बंशीलाल की सरकार में मंत्री रहे एक नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उक्त नेता कपड़ों की तरह पार्टी बदलकर सत्ता सुख भोगने का सपना देख रहे हैं लेकिन क्षेत्र की जनता अब इस प्रकार के दलबदलुओं को पहचान चुकी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता झम्मन सिंह ने की। जनसभा को पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल, तिगांव से विधायक ललित नागर, रघुवीर तेवतिया, चौ. लहरी सिंह, इसराईल खान, देवेश कुमार, तरूण तेवतिया, ओमवीर शर्मा, राजेंद्र नंबरदार, सुनील मित्तल, कृष्ण यदुवंशी, जयबीर सिंह, सुनील भारद्वाज, जगन डागर, सतपाल पहलवान, रविंद्र कुमार, हरी सिंह, देवेंद्र चौहान ,गंगासहाय, केशव शर्मा, प्रथ्वी सिंह, रविंद्र चौहान, रामजीत सरपंच, मेमबती, अजीत सिंह, सुधीर चौधरी, हरगोपाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें