फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, बेटे-बेटी और भतीजी की हत्या कर फंदे से लटका, मुंडकटी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में वारदात, चारों को जहर देकर किया कत्ल

विज्ञापन
तीनों बच्चों का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में नरेश (33) ने पत्नी आरती (30), बेटी वर्षा (12), बेटे संजय (11) और भतीजी भतीजी रविता (13) की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में ही गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सवेरे परिवार के न जागने पर पड़ोसी घर में पहुंचे तो सभी के शव चारपाइयों पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने पिता के बयान पर नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लखीराम तड़के 5 बजे उठे और घर के बाहर टहलने लगे। नरेश के घर से मवेशियों के रंभाने की आवाजें आ रही थीं। लखीराम ने देखा कि पुत्रवधू आरती मवेशियों को चारा डालने नहीं आई है। उन्होंने कई बार बेटे और बहू को आवाजें लगाईं, लेकिन वे बाहर नहीं निकले। काफी देर तक भी किसी के बाहर नहीं आने पर उन्होंने पड़ोस की एक महिला को बुलाकर अंदर जाकर परिवार को जगाने के लिए कहा। महिला घर में गई तो कमरे में नरेश को फंदे से लटका देखा। चारपाइयों पर पत्नी, बेटे, बेटी और भतीजी के शव पड़े थे। इस पर घबराई महिला ने शोर मचाया तो लखीराम अंदर गए। वहां का नजारा देखकर उन्होंने बदहवास हालत में शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और फंदे में लटके नरेश के शव को उतारा। सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रीतम टीम के साथ पहुंच गए।
पुलिस की जांच में पता लगा कि नरेश के अलावा सभी को जहरीला पदार्थ दिया गया था। उनके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। सभी के मुंह और गले को कपड़े से बांधा गया था। पुलिस ने घर के भीतर और मृतकों के कपड़ों में तलाशा, लेकिन कहीं सुसाइड नोट नहीं मिला। लखरीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बेटे ने अपने परिवार और भतीजी की हत्या कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची
इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया। टीम पोस्टमार्टम के समय भी अस्पताल में पहुंची और गहन जांच की। डॉक्टरों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। होडल विधायक जगदीश नायर भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी ली।
खेती छोड़ने के बाद झांसी में
साले संग चला रहा था ढाबा
ग्रामीणों ने बताया कि नरेश सरल व्यक्ति था। वह गांव के लोगों से जमीन पट्टे पर लेकर उसमें फसल बोता था। मुनाफा नहीं होने के कारण खेती छोड़कर तीन महीने से नरेश अपने साले के साथ यूपी के झांसी में ढाबा चला रहा था। इस धंधे में भी उसे मुनाफा कम हो रहा था। इधर, बढ़ते कर्ज के कारण वह परेशान था। एक सप्ताह पूर्व नरेश ने ट्रैक्टर-ट्राली भी बेच दिए। पड़ोसी भगत सिंह ने बताया कि नरेश झांसी में होने पर रोज पत्नी आरती को वीडियो कॉल करता था। वह बच्चों का हालचाल भी लेता रहता था।
नरेश के गले में फंदे के निशान
किसी शव पर नहीं मिली चोट
डीएसपी सज्जन कुमार के मुताबिक, नरेश के गले पर फंदे का निशान है। बाकी किसी के भी शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। शवों के पास मिले कपड़े से लगता है कि जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद इससे उनका मुंह बंद किया गया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें