फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला में अलग-अलग स्थानों पर हुआ सड़क व रेल हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे बड़ा हादसा सोहना रोड स्थित ककराली मोड़ पर हुआ, जहां ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर बोलेरो कार के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक गाड़ी के अंदर बुरी फंस गया, जिसे क्रेन की मदद निकलवाना पड़ा। हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पृथला-ततारपुर रोड़ पर तथा मुंडकटी थाना के समीप अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। भुलवाना फाटक के समीप रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। शिकायतों के आधार पर वाहनों के चालकों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

हादसा एक: करीमपुर निवासी खेमचंद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नौ जनवरी की रात वह अपनी रिश्तेदारी गांव दूधौला से पलवल आ रहा था। उसकी गाड़ी के आगे दूसरी गाड़ी में उसका 25 वर्षीय भतीजा बलराम अपने दोस्त जसवीर, मनोज व ऋषिपाल चल रहे थे। गांव ककराली मोड़ के समीप ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर, जो आगे से उठकर चल रहा था अचानक कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे गाड़ी चला रहा बलराम गाड़ी में फंस गया। हादसे में तीनों अन्य युवक भी घायल हो गए। क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में बलराम की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसा दो- उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के सालुकनगर निवासी शिवराज ने मुंडकटी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 27 वर्षीय बेटा पुष्पेेंद्र गुरुग्राम में नौकरी करता था और आया नगर में किराए पर रहता था। सात जनवरी को वह बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए आ रहा था। जब वह मुुंडकटी चौक पर पहुंचा तो तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर तौर पर घायल हो गया और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आसपास के लोगों ने उसे घटना की सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा तीन- गांव पृथला निवासी चिरंजी लाल ने गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 30 वर्षीय साला मांगेराम पृथला में नौकरी करता था। तीन जनवरी को ड्यूटी से वापस आते समय ततारपुर रोड पर उसे किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। गंभीर तौर पर घायल हालत में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। आठ जनवरी को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा चार- भुलवाना फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जांच अधिकारी एएसआई चंद्रपाल ने बताया कि आठ जनवरी की सुबह 10 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि भुलवाना फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान की जा सकी। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। मृतक का रंग सांवला है व मृतक ने काले रंग की कमीज व काले रंग जींस की पेंट पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें