फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडल अनाज मंडी में 11 को प्रदर्शन करेंगे किसान, धान और बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने पर लिया निर्णय

विज्ञापन
पलवल में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में अटोहां मोड़ पर चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने में चौहान पाल के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने बृहस्पतिवार को यमुनानगर में सांसद नायब सैनी के कार्यक्रम का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों पर काफिले की गाड़ी चढ़ाने से एक किसान के घायल होने पर कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में किसानों ने फैसला लिया कि जिले की अनाज मंडियों में धान व बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने पर 11 अक्तूबर को होडल अनाज मंडी में प्रदर्शन किया जाएगा। किसान संघर्ष समिति ने होडल उपमंडल के किसानों से सोमवार सुबह 10 बजे मार्केट कमेटी के कार्यालय पर एकत्र होने की अपील की। किसानों ने आरोप लगाया कि डीएपी और यूरिया खाद भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और उदय सिंह सरपंच ने कहा कि लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार के आरोपी की गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झूठ व छल का जाल बुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग संयुक्त किसान मोर्चा की मांग के अनुरूप नहीं है। इससे देश के किसानों के मन में अविश्वास की भावना पैदा होगी। महंगाई और बेरोजगारी जब बढ़ती है तो सीमित आय वाले नागरिकों की खर्च करने की शक्ति घट जाती है। भाजपा सरकार देश के 80-90 करोड़ लोगों की खर्च की ताकत पर हमला करके आजादी के बाद हासिल तमाम आर्थिक उपलब्धियों का सत्यानाश कर रही है। किसान और मजदूर मुल्क की रीढ़ की तरह होते हैं, उन्हें कुचल कर भारत को अपंग किया जा रहा है और कुछ अंधभक्त इसको विकास बताकर सरकार की आरती उतार रहे हैं। धरने की अध्यक्षता नंदलाल मोहना ने की और संचालन दरियाब सिंह बंचारी ने किया। धरने में शामिल किसानों को रतन सिंह सौरौत, धर्मचंद, बिधू सिंह, रमेश गौड़ौता, राजकुमार ओहलियान, नरेंद्र सहरावत, श्री चंद महाशय, रणजीत थानेदार, धनीराम थानेदार, अच्छे लाल, रोशनलाल, पोहप सिंह, गोपीराम, बुद्धिराम, बीर सिंह, हुकम सिंह, इंद्र रावत, जगदीश रावत एवं शिवसिंह थानेदार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें