फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की बजाए एसएसपी खाद का प्रयोग करें किसान : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि सरसों की बिजाई के लिए एसएसबी एक उपयुक्त खाद है, क्योंकि इसमें 16 प्रतिशत फास्फोरस के साथ-साथ 12 प्रतिशत सल्फर भी होता है। ये फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सरसों की बिजाई के समय डीएपी की बजाए एसएसपी खाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की सिफारिशों के अनुसार सरसों की फसल को आठ किलोग्राम फास्फोरस प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है, जोकि एक बैग एसएसपी प्रति एकड़ डालने से पूरा हो जाता है। डीएपी (46 प्रतिशत पी) के एक बैग में 23 किलोग्राम फास्फोरस होता है, जोकि लगभग तीन एकड़ बिजाई के लिए पर्याप्त है। परंतु यह देखने में आया है कि सरसों की बिजाई में किसान दो एकड़ में ही एक बैग डीएपी डाल देते हैं। इससे किसानों का ज्यादा धन खर्च हो जाता है। खाद की मात्रा भी अधिक पड़ जाने पर भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि एक बैग डीएपी का प्रयोग तीन एकड़ सरसों की बिजाई के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें