फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफरनगर महापंचायत में पलवल से किसानों को ले जाने को बनी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में पलवल जिले से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। पंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान धर्मचन्द की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। पंचायत में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टीमों का गठन किया गया। ये टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से मुजफ्फरनगर चलने का आह्वान करेंगे। बैठक में उपस्थित किसानों ने वित्तमंत्री द्वारा सरकार की मौद्रिक नीति पर गम्भीर सवाल उठाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करते-करते सरकार ने देश की जनता को बड़े पूंजीपतियों पर निर्भर कर दिया। 70 सालों में देश की जनता की मेहनत से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र को पूंजीपतियों के हवाले करना जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेता सोहनपाल चौहान, श्रीपाल सिंह भाटी, ताराचन्द, रूपराम तेवतिया, रघुबीर सिंह, दरियाब सिंह, बीधू सिंह, ठाकुरलाल आर्य, बिशम्बर तेवतिया, अमीर अहमद व डिगम्बर तेवतिया विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें