फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापिसी भी नहीं जिता सकती भाजपा को अब चुनाव: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनावों को देखते हुए कृषि कानूनों को वापस लिया जा रहा है। भाजपा सरकार इस वहम में है कि इससे चुनावों में जीत मिल जाएगी, लेकिन अब जनता भाजपा को उखाड़ने का मन बना चुकी है। अब भाजपा सरकार का जाने का समय आ गया है। अब कुछ हो, लोग बहकावे में आने वाले नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला बृहस्पतिवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में तीनों कृषि कानून वापस लेने के साथ-साथ किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेना चाहिए। एमएसपी पर लिखित कानून बनाने सहित अन्य किसानों की मांगो को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है कि भाजपा किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा भाजपा को उपचुनावों में जिस तरह हिमाचल प्रदेश, उत्तरी भारत और राजस्थान, हरियाणा में करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे ही यूपी में होने वाले चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ेगा और उस हार का डर ही सरकार को सता रहा है। जिसके चलते सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को गुमराह कर रही है। देश की जनता व किसान अब भाजपा की नीतियों को भलीभांति समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें