फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में युवती से पुजारी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मंदिर में पूजा करने गई युवती को कमरे में ले जाकर पुजारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुजारी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुजारी की धमकियों से परेशानी युवती ने बुधवार को मामले की शिकायत कैंप थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस को पुजारी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश भड़ाना के अनुसार एक युवती ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि बीती 13 नवंबर की शाम पांच बजे की आरती के समय वह मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। मंदिर के पुजारी लाल सिंह ने उसे झाड़ा दिया और कमरे में चलने के लिए कहा। कमरे में ले जाकर लाल सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 18 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए उठी तो लाल सिंह घर के बाहर खड़ा था और उसे धमकाकर बाइक पर बिठा लिया। शिकायत में कहा कि लाल सिंह उसे बामनीखेड़ा स्थित होटल में ले गया, जहां दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी बदनाम करने की धमकी दे रहा है। धमकियों से परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें