फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की रीडिंग लेने पर बिजली कर्मी को पीटा, रुपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बिजली मीटर की रीडिंग ले रहे कर्मबीर को घर के अंदर खींचकर जमकर पीटा। बिजली कर्मी से दो हजार रुपये भी लूट लिए। वह किसी तरह जान बचाकर भागा तो उसकी स्कूटी छीन ली तथा ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित बिजली कर्मी की शिकायत पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के अनुसार, बिजली कर्मी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार को वह गांव छपरौला निवासी वेदप्रकाश के यहां बिजली मीटर की रीडिंग लेने गया था। उसका मीटर बिजली के खंभे पर लगा हुआ था। जब वह रीडिंग दर्ज कर रहा था तो वेदप्रकाश ने उसे पकड़कर घर के अंदर खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने उससे दो हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। उसने अपनी बचाकर भागने का प्रयास किया तो उसकी स्कूटी छीन ली और ईंट व पत्थरों से स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें