फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दबंगों ने रंजिश में सवारियों से भरी बस को बीच सड़क पर रुकवा कर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज, चालक-परिचालक पर किया हमला
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आईं सवारियों से भी मारपीट और छीनाझपटी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू। नगर रेवाड़ी मार्ग बावला चोक पर शनिवार को दबंगों ने रंजिश में एक निजी बस को जबरन रुकवाया कर उसके चालक और परिचालक पर लाठी डंडों से हमला किया। बस में सवार लोगों ने बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट और छीनाझपटी का आरोप है। सरेआम बीच सड़क पर बस रुकवाकर हमला करने से नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी हमलावर मारपीट कर फरार हो चुके थे। वहीं, गुस्साए चालक ने बस को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। शहर थाना प्रभारी ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित किया। साथ ही हमले में घायलों को नगर के सीएचसी में ले जाकर उपचार कराया गया। बस परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित छह अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस चालक संदीप और परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बावला गांव के रहने वाले टेंपो चालक रोबिन ने एक दिन पहले शराब के नशे में सोहना में गाली गलौज की थी। इस कारण उनमें झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश के चलते शनिवार को रोबिन ने अपने पांच से छह नजदीकी युवकों की मदद से नगर के बावला चौक पर बस को जबरन रुकवाया फिर सभी ने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला होने से बस में सवार लोग घबरा गए। कुछ महिलाओं ने बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर छीनाझपटी की गई। परिचालक का आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने नकदी छीन ली। सवारियों से भरी बस को रोककर चालक और परिचालक से मारपीट की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस पहुंची। वहीं, गुस्साए बस चालक ने सड़क पर बस रोक कर खड़ी कर कर दी, जिससे जाम की स्थिति बन गई। शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए जाम खुलवाया और घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति नियंत्रण में करते हुए जाम खुलवाया गया। बस को जब्त कर लिया गया है। परिचालक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -शहर थाना प्रभारी प्रदीप

फोटो:- घटना के बाद सड़क पर खड़ी बस और मौके पर पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें