फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आबपीती: पति ही नहीं जेठ ने भी ढाए जुल्म, बनाता था अप्राकृतिक संबंध; सास से कहा तो बोली- मुंह बंद रख

Mon, 17 Jun 2024 05:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने सास ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के ढाई साल बाद ही विवाहिता के साथ मारपीट कर घर निकाल दिया। विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, जेठ, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी जगवती के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब ढाई साल पहले उसकी शादी यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित एक गांव में हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। 

आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने सास ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें