फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, दो घंटे कामकाज बंद रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। बिजली बिल संशोधन-2021 के विरोध में मंगलवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने दो घंटे कामकाज बंद रखा। इस दौरान यूनियन की बैठक कार्यालय गेट पर हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान विनोद ने कहा कि सब डिवीजन में कई वर्षों से बदली व सेवानिवृत्ति के कारण कर्मचारियों की संख्या कम हो गई। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन की शिकायतें व अन्य तकनीकी खराबी संबंधी काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपप्रधान जगदीश ने कहा कि क्षेत्र के फीडर की अधिकतर लाइन खेतों व पेड़ों से होकर गुजरती हैं। ऐसे में किसी न किसी लाइन में खराबी होने की वजह से कर्मचारियों को समय पर शिकायतों को दूर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में एक भी शिकायत केंद्र न होने से कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं। विभाग द्वारा पक्के कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही जबकि उनके स्थान पर कच्चे कर्मचारियों को भर्ती कर उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेश रावत, पूर्व प्रधान मुरलीधर, चितरंजन, महिपाल, धीरेंद्र, विक्रम, प्रेमपाल, तनवीर, रणधीर, गोवर्धन, मनोहर पंडित व विक्रम, टेकचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हथीन में भी बिजली निगम कार्यालय पर नारेबाजी
हथीन। हथीन बिजली निगम कार्यालय पर मंगलवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन द्वारा मांगों के समर्थन में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता हथीन यूनिट प्रधान आस मोहम्मद ने की। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक प्रदर्शन करते हुए वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी की। मंच संचालन सब यूनिट सचिव मुबारिक ने किया। इस अवसर पर यूनिट सेक्रेटरी राकेश बंचारी ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन नया बिजली बिल पास करा रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग की है कि समान काम समान वेतन नीति लागू की जाए। सभी जिलों में समान डीसी रेट निर्धारित किए जाएं। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान लियाकत अली, कनिष्ठ अभियंता चंदरभान, खजान एएफम, संजय कैशियर , रोहताश, गंगा दान आदि भी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें