फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66केबी स्टेशन लगाने की उठाई विधानसभा सत्र में मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विधानसभा सत्र में पलवल के विधायक दीपक मंगला द्वारा बिजली समस्या तथा खादर में विकास कार्य कराने की मांग उठाई। विधायक की बिजली समस्या संबंधित मांगों पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने समय पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक दीपक मंगला ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा विधानसभा सत्र में मांग रखी की बैंसलात के सबसे बड़े गांव बडौली में 66केवी बिजली सब स्टेशन लगवाया जाए। उनका कहना था कि बडौली काफी बड़ा क्षेत्र है तथा यहां बिजली की किल्लत से लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने विधानसभा में बताया कि बडौली क्षेत्र दो विधानसभाओं होडल व पलवल में लगता है। विधायक की इस मांग पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने जवाब दिया कि जल्द इस मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने इसके अलावा पलवल में ओमेक्स सहित शहर के कई इलाकों में बिजली के कट और बनी हुई किल्लत को देखते हुए नया पावर हाउस लगाया जाए। इसके अलावा पुराने पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने, बिजली के सभी स्थानीय कार्यालय एक ही छत के नीचे न्यू कॉलोनी स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में लाने की मांग रखी। इन मांगों को भी बिजली मंत्री ने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। बिजली मंत्री ने विधायक की मांग पर बिजली विभाग का स्टोर मेघपुर स्थानांतरित करने का भी आश्वासन दिया।
विधायक दीपक मंगला ने विधानसभा सत्र में उठाई गई उनके द्वारा मांगों को जल्द पूरा कराने के आश्वासन पर मुख्यमंत्री तथा बिजली मंत्री का धन्यवाद किया है। विधायक ने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगा। पलवल पर मुख्यमंत्री का विशेष प्यार है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग विधानसभा में उठाई
हथीन। भाजपा विधायक प्रवीण डागर ने हरियाणा विधानसभा में हथीन क्षेत्र की मांगें उठाई। विधायक डागर ने कहा कि पलवल जिला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना प्रस्तावित है। हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव फुलवाड़ी के लोगों ने 500 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज फुलवाड़ी गांव में खोला जाए। विधायक डागर ने कहा कि हथीन विधानसभा क्षेत्र का मंडकोला केएमपी एवं मुंबई मेगा हाईवे के समीप है। ऐसे भौगोलिक क्षेत्र में औद्योगिक टाउनशिप विकसित किया जाए। उन्होंने मांग की है कि मंडकोला में नए विकास खंड का दर्जा दिया जाए। विधायक डागर ने बताया कि सरकार ने हथीन विधानसभा क्षेत्र में सेम की समस्या के समाधान के लिए जो योजनाएं स्वीकृत की हैं उनके प्रति भी धन्यवाद दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें