फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद मेें युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 15 Nov 2016 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड के गांव टप्पा में जमीन के विवाद के चलते सोमवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक बुद्धवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवाया। 
विज्ञापन


थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि करनाल निवासी कुलदीप ने गांव टप्पा में काफी वर्ष पहले से जमीन खरीदी हुई थी। उसी जमीन के चलते वह गांव टप्पा में ही रह रहा था। बताया जाता है कि कुलदीप की उस जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। 

गांव टप्पा निवासी इंद्रमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार की दोपहर को उसके भाई बुद्धवीर व कुलदीप का झगड़ा हो गया था। झगडे़ के दौरान कुलदीप ने बुद्धवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


एसएचओ देवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस छानबीन में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है व शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें