फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के इकलौते बेटे की हत्या, कुकर्म का शक

Tue, 15 Nov 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाईं तस्वीर में मृतक के परिजन व दाईं ओर घटनास्थल पर पुलिस और जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर के दल बड़ा खेड़ा गांव के पास एक किसान के 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। शव धान के खेत के किनारे सरपत में पड़ा मिला। यह दो दिन से लापता था। चड्डी उतरी होने की वजह से कुकर्म की संभावना जताई जा रही है। गर्ल बड़ा खेड़ा गांव निवासी राजकुमार का बेटा राहुल उर्फ लल्लू (13) सब्जी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुतबिक रविवार की शाम लल्लू घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरे पर अपने पिता को कपड़े देने के लिए गया था उसके बाद से ही वह लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर दी थी। आज सुबह धान काटने के लिए पहुंचे मजदूरों ने बच्चे का शव देख पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के गर्दन और चेहरे पर धारदार घाव है।

ऐसा माना जा रहा है कि किसी चाकू का प्रयोग किया गया है। गर्दन कसी होने की भी संभावना जताई जा रही है। आरोपियों ने बच्चे की पैंट को भी अस्त-व्यस्त किया है। इससे पुलिस कुकर्म से इनकार नहीं कर पा रही है। पिता का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी गांव के चार लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। राहुल दो बहनों में इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें