फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर जड़ा ताला, हाइवे किया जाम

Wed, 18 May 2016 04:22 PM IST
palwal
विज्ञापन
हाइवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांवों में खुले शराब के ठेकों के विरोध में महिलाएं लामबंद होने लगी हैं। मंगलवार को गांव बामनीखेड़ा में पहले तो शराब के ठेके पर पथराव कर सेल्समैन को भगा दिया गया । बाद में एनएच-2 पर महिलाओं ने जाम लगा दिया।  सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 
बता दें कि सप्ताह भर पहले गांव बामनीखेड़ा में खुले शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं का आरोप था कि ठेके को आबादी के बीच खोला गया है। वहीं यहां पर अवैध रूप से गांजा भी बेचा जाता है।  इसी क्रम में मंगलवार को भी उक्त शराब के ठेके पर महिलाओं ने हंगामा किया था।

जब ठेके को बंद करवाने लगीं तो सेल्समैनों ने महिलाओं पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इस पर वे भड़क गईं और पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर सेल्समैन ठेका छोड़कर फरार हो गए । इसके बाद महिलाओं ने ठेके को ताला जड़ दिया। उधर, डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल व डीएसपी सदर डॉ. अभिमन्यु लोहान ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें