फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी को पीटा

Wed, 18 May 2016 04:21 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहना रोड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी कर रहे हैड कांस्टेबल की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने दो नामजद सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हथीन गेट चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में छात्रों की परीक्षा चल रही थी। जिसमें उनकी चौकी में हैड कांस्टेबल सुरेंद्र व कांस्टेबल सुनील की ड्यूटी लगी हुई थी। सोमवार को कॉलेज मे एक जगह कुछ युवक एक साथ खडे़ हुए थे और आपस में शोर कर रहे थे।

जिससे कि परीक्षार्थियों व ड्यूटी कर रहे स्टॉफ को परेशानी हो रही थी। चौकी इंचार्ज के अनुसार कांस्टेबल सुनील ने उनसे कॉलेज से बाहर जाने को कहा तो उन युवकों ने सुनील के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य मे बाधा डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में शामिल पलवल के बांस मोहल्ला निवासी बिजेंद्र और अजय पुत्र दीवान तथा उनके आठ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोेपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें