फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोपी निकला बाइक चोर

Tue, 19 Apr 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
चाोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईए पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने व रंगदारी के लिए फायरिंग करने का आरोपी बाइक चोर भी निकला। रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी से पुलिस ने चार बाइक भी बरामद की है।  
विज्ञापन


सीआईए पुलिस ने शनिवार को फुलवाड़ी मोड़ के समीप से औरंगाबाद निवासी अमित पुत्र जिले सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया था। रविवार को पुलिस ने अमित को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया जिसने पूछताछ में बताया कि उसने अजय गुर्जर बनकर फोन पर गांव निवासी पुरुषोत्तम पुत्र महेश से सात लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। 

रंगदारी नहीं देने के विरोध में अमित ने बाइक पर सवार होकर अपनी परचून की दुकान पर बैठे पुरुषोत्तम व उसके पिता महेश पर सीधा फायर कर दिया, लेकिन पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। इसके खिलाफ सदर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमित के दो और अन्य साथी जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। अजय गुर्जर का नाम जिले में आतंक का पर्याप्त माना जाता है।
विज्ञापन


उस पर कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप हैं। अमित के खुद को अजय गुर्जर बताकर रंगदारी मांगने की बात कबूले जाने पर पुलिस यह भी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं और भी बदमाश अजय गुर्जर के नाम पर ही तो लोगों को धमकी देने का काम तो नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें