फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का टायर फटा और ट्रक में जा घुसी, तीन लोगों की मौत

Tue, 19 Apr 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव में कार और ट्रक की टक्कर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तेज रफ्तार से कार का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में पिता और दो बेटियों की मौत हो गई। हादसा लुधियाना के जगरांव में सिधवां बेट के पास हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक पलट गया और ट्रक चालक भी घायल हो गया। टक्कर होने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक कार में सवार दो लड़कियों और उनके पिता की मौत हो चुकी थी, जबकि कार में घायल व्यक्ति को लोगों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


लोगों ने ट्रक चालक को भी बाहर निकाला और उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कार में सवार गुरमीत सिंह (47), उसकी बड़ी बेटी सरप्रीत कौर (19) और छोटी बेटी जगरुप कौर (17) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गुरमीत सिंह का बड़ा भाई जगदीश सिंह घायल हो गया। ट्रक ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने केबाद थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करा तीनों शव वारिसों के हवाले कर दिए है।

जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव सिंहपुरा के रहने वाले गुरमीत सिंह की बड़ी बेटी सरप्रीत कौर लुधियाने के निजी संस्थान में बीएमएचएस का डिप्लोमा कर रही है। छुट्टी होने के कारण वह रविवार को अपने घर गई हुई थी। गुरमीत अपने भाई के साथ सोमवार को उसे छोडने के लिए जा रहा था। जबकि छोटी बेटी का वहीं पर एडमिशन कराना था तो वह भी साथ में चल पड़ी। जब वह गांव भूंदड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी का आगे वाला टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सामने आ रहे ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


दोनो वाहनों की टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोग जब मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन पलटे हुए थे। दोनों लड़कियों और उनके पिता के शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे पड़े थे, जबकि जगदीश के सांस चल रहे थे। जिन्हें बाहर निकाल लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह गाड़ी से तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे। थाना सिधवां बेट के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें