फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की दीवार तोड़ किया नगदी चोरी का प्रयास

Mon, 14 Nov 2016 04:18 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छज्जूनगर में शुक्रवार की रात चोर सिंडीकेंट बैंक की पिछली दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के लॉकर का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन इसमें वे नाकामयाब रहे। लॉकर ना टूटने से चोरों को खाली हाथी ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद बैंकों में भारी मात्रा में कैश जमा हो रहा है। गांव छज्जूनगर स्थित सिंडिकेंट बैंक की शाखा में जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया उस समय बैंक में दो करोड़ से अधिक कैश रखा हुआ था। 

बैंक मैनेजर बोधराज के अनुसार, चोरों ने बैंक की दीवार को दो स्थानों से तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन दीवार एक स्थान से टूटी और चोर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बैंक में रखे लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब लॉकर नहीं टूटा तो चोर खाली हाथ बैंक से लौट गए। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह जब बैंक कर्मचारियों ने बैंक खोला तो इसकी जानकारी हुई। बैंक के मैनेजर ने इसकी सूचना तुरंत चांदहट थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की। फुटेज में चोर अपने चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें