फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ढाई लाख के जेवरात बरामद

Mon, 04 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
चोरी का माल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलवल थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान करीब ढाई लाख के जेवरात व नगदी बरामद की है। चोर को सैनी नगर के लोगों ने शुक्रवार को दबोच कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन


एसएचओ सुनील कादियान के अनुसार सैनी नगर निवासी शीशराम शुक्रवार को अपने पड़ोस में किसी समारोह में गए हुए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो उन्होंने एक युवक को अपने घर से निकलकर भागते हुए देखा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी आ गए और उसे दबोच लिया। आरोपी उनके घर से नगदी चुराकर भाग रहा था।

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुद को हथीन निवासी इकबाल बताया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया।  पूछताछ के दौरान उसने चोरी की कई चोरी कई वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम देता है। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

              
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें