फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, पुत्र घायल

Tue, 12 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर एनएच-2 पर स्थित पर बघौला गांव के निकट कार व जेसीबी की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेसीबी का चालक मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गदपुरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बघौला गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास कार व जेसीबी की भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार गाजियाबाद (यूपी) निवासी किशनलाल व उनकी पत्नी बिमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने कार से दोनों शवों को निकालकर पलवल के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

कार में सवार उनका बेटा नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जेसीबी का चालक फरार हो गया। जेसीबी को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें