फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार स्थानों पर किया हाथ साफ

Wed, 20 Jul 2016 11:13 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर प्रतिदिन कहीं न कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार को भी अलग-अलग थानों में चोरी के चार मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


गांव असावटा निवासी विक्रम ने कैंप थाने में शिकायत दी है कि गांव में उसका कार्यालय है जहां पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। चोर उसके कार्यालय के ताले तोड़कर एक आधार कार्ड बनाने वाली मशीन, लैपटॉप, तीन प्रिंटर व दो कुर्सी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस को बिजली विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह ने शिकायत दी है कि गांव राजपुरा निवासी ग्यान सिंह के ट्यूबवेल से चोर 2600 मीटर बिजली की तार चोरी कर ले गए। 

कैंप थाना पुलिस को गांव लोहागढ़ निवासी विद्या देवी ने शिकायत दी है कि 17 जुलाई की रात को चोर उसके घर से हजारों के सामान पर हाथ साफ कर गए। गांव पन्हेड़ा खुर्द (फरीदाबाद) निवासी महेश कुमार ने शिकायत दी है कि रेलवे रोड़ स्थित धर्म पब्लिक स्कूल के समीप उसका गिफ्ट गैलरी की दुकान है। जहां से चोर दुकान के ताले तोड़कर 80 घड़ी, आर्टिफिशियल आभूषण, साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें