फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से 1.40 लाख रुपये छीने

Thu, 07 Jan 2016 05:01 PM IST
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक एक दुकानदार से रुपयो से भरा थैला छीनकर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकीशिकायत पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यारेलाल निवासी वार्ड नंबर चार की तावडू पटौदी चौक रेवाड़ी रोड पर परचून की दुकान है। बुधवार रात करीब 8:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर अपनी स्कूटी से लौट रहा था। उसने स्कूटी पर अपने पैरों के बीच में थैला फसा रखा था।

जब वह अपने घर के समीप नीलम बिहार वाली गली के समीप पहुंचा तो एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे आवाज देकर रुकने को कहा। आवाज सुनकर प्यारेलाल रुक गया। उसके रुकते ही दोनों युवक उसके पास पहुंचे और उसके पैरों में फसे थैला को छीनकर ले गए। प्यारेलाल ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार प्यारेलाल ने बताया कि थैला मे 1.40 लाख रुपये व दुकान का बहीखाता था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से दुकानदार व उसके परिजन सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें