फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 12 Dec 2015 05:12 PM IST
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स एक दुकान से चोरी हो गया। पर्स चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी करने वाली एक महिला है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित महिला के पति अनिल गोयल ने बताया की शुक्रवार को उनकी पत्नी मुख्य बाजार स्थित गर्ग गिफ्ट सेंटर पर  कुछ सामान लेने के लिए गई थीं।
विज्ञापन


जब वह खरीदारी करने लगीं तो वहां पर पहुंची एक अज्ञात महिला ने उनकी पत्नी के पर्स को चुरा लिया। जिसमें करीब 16500 रुपये व एक एचटीसी कंपनी का मोबाइल था। जिस अज्ञात महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी तस्वीर दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला का पता लगाने व चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें