फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख के तार से भरे ट्रक सहित चालक गायब

Fri, 29 Jul 2016 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद से 30 लाख के तांबे के तार लेकर चला ट्रक चालक ट्रक सहित गायब हो गया है। चालक को यह माल लेकर ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में आना था। कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत गदपुरी पुलिस चौकी में की है। 
विज्ञापन


हरियाणा वायर्स कंपनी मालिक सुनील मंगला के अनुसार उनकी एक कंपनी हैदराबाद में भी है। शनिवार को कंपनी से करीब 30 लाख रुपये के तांबे के तार लेकर कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक ग्रेटर नोएडा के लिए चला था। ट्रक को सोमवार तक ग्रेटर नोएडा पहुंचना था, लेकिन ट्रक सोमवार तक नहीं पहुंचा। उन्होंने ट्रक चालक के मोबाइल पर कॉल की तो उसने बताया कि ट्रक रास्ते में खराब हो गया है और 2-3 घंटे में निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएगा। ट्रक जब 3-4 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा तो दोबारा कॉल करने पर बताया कि ट्रक ठीक हो गया है और जल्द पहुंच जाएगा। 

मंगला के अनुसार तीसरी बार चालक के मोबाइल पर कॉल की गई तो फोन स्विच ऑफ आया। इस बारे में परफेक्ट कार्गो की ट्रांसपोर्ट कंपनी को फोन कर बताया गया कि ट्रक कंपनी नहीं पहुंचा है। ट्रंासपोर्ट कंपनी ने ट्रक मालिक से बात की तो उन्होंने बताया कि न ही तो चालक का पता चल पा रहा और न ही ट्रक का। 
विज्ञापन


कंपनी मालिक मंगला के अनुसार ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से पता चला कि पलवल तक ट्रक सही सलामत आया था, लेकिन उसके बाद से ट्रक और चालक का पता नहीं चल पाया  है। इस बारे में गदपुरी पुलिस चौकी को लिखित शिकायत दे दी गई है। गदपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार का कहना है कि लिखित शिकायत मिल चुकी है मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें