फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पर धांधली का आरोप

Fri, 29 Jul 2016 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
पंचायत पद
विज्ञापन
गांव फाटस्कोनगर के एक शख्स ने गांव के पूर्व सरपंच पर चौपाल के निर्माण में लाखों रुपए की धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से सीएम व डीसी को दी है। 
विज्ञापन


गांव फाटस्कोनगर निवासी राधाचरण ने शिकायत में कहा कि उनके गांव में वाल्मिकी बस्ती के लोगों की चौपाल के लिए सरकार की ओर से छह लाख तीस हजार रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच भरतपाल ने चौपाल की 33 फुट लंबाई व 14 फुट की चौड़ाई में केवल नींव की भरवाई कराई। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने पंचायती रिकॉर्ड में चौपाल के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का खर्चा रिकॉर्ड में चार लाख रुपये दर्शाया हुआ है। उन्होंने शिकायत में कहा कि चौपाल पर नींव के अलावा न तो कोई पत्थर लगाए हैं और ना ही कोई गाटर लगी है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच ने चौपाल के निर्माण के लिए लाखों रुपयों का गबन किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीसी से मांग की है कि वह इसकी आला अधिकारियों से जांच कराएं और दोषी पूर्व सरपंच व मामले में सम्मलित पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएं  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें