फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करने वाली कोलकाता निवासी एक युवती के साथ फेसबुक पर बने दोस्त ने धोखे से बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दुष्कर्म के बाद उक्त आरोपी युवती को यूपी-हरियाणा बॉर्डर सीमा के निकट खेतों में डालकर फरार हो गया। पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोलकता निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में अकाउंटेट के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर लगभग एक माह पहले होडल निवासी सौरभ की फेसबुक पर फ्रेडशिप रिक्वेस्ट आई थी। फेसबुक के माध्यम से उन दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। इसी के जरिए वे लोग लगातार संपर्क में रहे।
इसके बाद उनकी फोन और सोशल साइट्स पर लगातार सौरभ से बातचीत होती रही। 11 अप्रैल को पीड़ित युवती आगरा जा रही थी। इसी दौरान सौरभ का फोन आया और उसने उसे होडल हरियाणा में उतार लिया। आरोप है कि सौरभ उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने उसे होडल के एक स्थान पर बिठाकर उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई। उसी में सौरभ ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे पीने के बाद उसे होश नहीं रहा।
पीड़ित युवती का आरोप है सौरभ ने इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे यूपी-हरियाणा के पास खेतों में उसे डालकर फरार हो गया। जहां किसानों ने खेतों में पड़ी युवती को उठाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वह उस समय बुरी तरह से परेशान थी। इसके बाद वह वापस चली गई। रविवार को वह आरोपी सौरभ निवासी होडल के खिलाफ पहुंची। मामले में कोसीकलां थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश यादव ने बताया कि युवती के साथ घटनाक्रम होडल का है। उन्होंने कहा कि होडल थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।