खंड के गांव मुर्तजाबाद में कार सवार बदमाशों ने एक शराब के ठेके में फायरिंग कर आग लगा दी। सेल्समेन के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने सेल्समेन की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव मुर्तजाबाद स्थित शराब के ठेके पर गांव पीरगढी निवासी धर्मबीर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार की रात वह ठेके के निकट एक झोपडी में सोया हुआ था। उसी दौरान कार में कुछ बदमाश आए। उनमें से एक बदमाश ने कार से उतरकर बंद ठेके के नीचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली की आबाज सुनकर धर्मबीर जाग गया और उसने झोपडी से बाहर निकलकर देखा तो ठेके में से आग की लपटें निकल रही थी। धर्मबीर ने तुरन्त शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। धर्मबीर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। धर्मबीर ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ठेके में काफी नुकसान हो चुका था व वह भी आग में झुलस गया। हसनपुर एसएचओ का कहना है कि उन्होंनेजब मौके पर जाकर छानबीन की तो वहां कही भी गोली के निशान नहीं पाए। उन्होंने कहा कि वह मामले की छानबीन में जुटे है।