फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे के पैसे मांगने पर युवक की हत्या

Mon, 27 Feb 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खूनी संग्राम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राजमार्ग पर स्थित गांव कुसलीपुर में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कुसलीपुर मेें अपने घर के पास ही एक गली में 21 वर्षीय छतरपाल रेहड़ी लगाकर अंडे बेचता था। शनिवार की देर रात को गांव का ही नटवर शराब के नशे में आया तथा छतरपाल की रेहड़ी पर अंडे खाए। अंडे देने के बाद छतरपाल ने नटवर से पैसे मांगे और कहा कि पिछले भी 200 रुपये बकाया हैं, तो नटवर झगड़ा करके देख लेने की बात कहकर बिना पैसे दिए वहां से चला गया।

कुछ देर बाद नटवर फिर वहां छतरपाल की रेहड़ी पर आया तथा आते ही पिस्तौल निकालकर छतरपाल के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही छतरपाल वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही वहां लोग एकत्रित हो गए तथा तुरंत उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद जाते समय रास्ते में ही छतरपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस बात की सूचना लोगों ने कैंप पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विश्व गौरव टीम के साथ पहुंच गए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी नटवर को गिरफ्तार कर मृतक के चचेरे भाई धर्मवीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें