नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई बलदेव सिंह को सूचना मिली थी कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र निर्मल सिंह वासी बगेवाला थाना आरएफके हेरोइन की तस्करी करता है।
पुलिस ने उसे गांव साबूआना की सुक्कड़ नहर पुल पर शक की बुनियाद पर रोककर तलाशी ली। उसके पास से बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने लखविंदर को हेरोइन व बाइक से साथ काबू किया है।