फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह घाटी में कंटेनर पलटा, क्लीनर और चालक घायल

Wed, 16 Dec 2015 07:20 PM IST
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह घाटी में दूध के पाउडर से भरा कंटेनर पलट गया। सड़क पर तेल फैला होने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


क्लीनर को उपचार के लिए निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर के चालक इसमाइल ने बताया की वह समालखा से गाड़ी में दूध पाउडर के कार्टन भरकर इंदौर जा रहा था। बुधवार सुबह जब वह नूंह घाटी ढलान पर से अपनी गाड़ी को उतार रहे थे, तो एक मोड़ पर तेल बिखरा हुआ था। जब उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया तो गाड़ी के ब्रेक नहीं लगे और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में क्लीनर सलमू का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक ने बताया कि उसे मामूली चोट आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें